बिहार बोर्ड इंटर कम्पार्टमेंटल सह विशेष परीक्षा 2025 का एडमिट कार्ड जारी

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट कम्पार्टमेंटल सह विशेष परीक्षा 2025 के प्रायोगिक विषयों के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। परीक्षार्थी या उनके शिक्षण संस्थान के प्रधान BSEB की वेबसाइट – https://biharboardonline.org या biharboardonline.com से 15 मई 2025 तक एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

परीक्षा तिथि और एडमिट कार्ड से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी:

कौन कर सकते हैं डाउनलोड?

सिर्फ वही परीक्षार्थी जिनका नामांकन मान्य है और जिन्होंने उत्प्रेषण (Sent-up) परीक्षा में उत्तीर्णता प्राप्त की है, वे ही एडमिट कार्ड प्राप्त करने के पात्र हैं।

नामांकन रद्द या Sent-up परीक्षा में असफल / अनुपस्थित विद्यार्थी प्रायोगिक परीक्षा में शामिल नहीं हो सकेंगे। ऐसे छात्रों का एडमिट कार्ड जारी नहीं किया जाएगा।

प्रवेश पत्र कैसे प्राप्त करें?

+2 स्तर के सभी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थानों के प्रधान अपने यूजर आईडी और पासवर्ड की मदद से वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड करें। डाउनलोड करने के बाद उस पर हस्ताक्षर और मुहर लगाकर छात्रों को प्रदान करें।

महत्वपूर्ण: संस्थानों को एक समेकित विवरण पंजी भी संधारित करनी होगी।

दिव्यांग परीक्षार्थियों के लिए विशेष सुविधा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *